Samsung Galaxy S8+ के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में भारी कटौती

सैमसंग ने गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को लॉन्च करने के एक महीने के भीतर ही कीमत में 4,000 रुपये की कटौती कर दी है। सैमसंग ने अपनी शॉपिंग वेबसाइट पर नई कीमत को अपडेट कर दिया है।

Samsung Galaxy S8+ के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में भारी कटौती
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले महीने भारत में अपना गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया था। Samsung Galaxy S8+ की कीमत, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से 10,000 रुपये ज़्यादा- 74,900 रुपये रखी गई थी। अब सैमसंग ने गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को लॉन्च करने के एक महीने के भीतर ही कीमत में 4,000 रुपये की कटौती कर दी है। सैमसंग ने अपनी शॉपिंग वेबसाइट पर नई कीमत को अपडेट कर दिया है। बता दें कि Samsung Galaxy S8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 70,900 रुपये में ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए  उपलब्ध है। लेकिन इस स्मार्टफोन के आधिकारिक सेलर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर नया वेरिएंट अभी भी 74,900 रुपये में ही बिक रहा है।

सैमसंग का वेबसाइट से गैलेक्सी एस8+ खरीदने पर जियो सिम को 309/509 का रीचार्ज कराने पर डबल डेटा, मुफ्त शिपिंग, मुफ्त वायरलेस चार्जर भी मिलेंगे। इसके अलावा एचडीएफसी कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 3000 रुपये का कैशबैक भी है।  फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।

याद दिला दें कि सैमसंग ने भारत में अप्रैल में अपने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत भारत में 57,900 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को 64,900 रुपये बेचा जा रहा है। लेकिन नए वेरिएंट की कीमत 10,090 रुपये ज़्यादा है। इसके अलावा नया वेरिएंट कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में भी उपलब्ध नहीं होगा।
 
galaxys8buy

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया है। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इन दोनों ही हैंडसेट में आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »