Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Samsung के फ्लैगशिप Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई का बीटा अपडेट मिलने लगा है।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को भारत में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

ख़ास बातें
  • Galaxy S8 यूजर को सैमसंग मेंबर्स ऐप में करना होगा साइन-इन
  • Galaxy S8 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर G950FXXU4ZSA5 है
  • अपडेट फाइल का साइज तकरीबन 1.6 जीबी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के फ्लैगशिप Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई का बीटा अपडेट मिलने लगा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, सबसे पहले Galaxy S9, Galaxy S9+ और Galaxy Note 9 को एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था। पिछले साल नवंबर माह में One UI को सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स के अपग्रेड वर्जन के रूप में उतारा गया था।

शुरुआत में बीटा प्रोग्राम को 2017 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Samsung के फ्लैगशिप हैंडसेट के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी अन्य मार्केट के लिए भी वन यूआई के बीटा प्रोग्राम को जारी करेगी। अगर आप भारत में रहते हैं और आपके पास भी गैलेक्सी एस8 या फिर गैलेक्सी एस8+ हैंडसेट है तो आप सैमसंग मेंबर्स ऐप को डाउनलोड कर वन यूआई बीटा प्रोग्राम से सीधे जुड़ सकते हैं।
 
samsung

मेंबर्स ऐप पर बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करने के लिए आपको अपने Samsung अकाउंट से लॉग-इन करना होगा। अकाउंट ओपन होने के बाद सेटिंग्स मेन्यू के सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाएं और फिर स्क्रीन को रिफ्रेश करें। इसके बाद आपके डिवाइस पर ऑटोमेटिकली नया अपडेट डाउनलोड होने लगेगा।

वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy S8 के लिए जारी वन यूआई बीटा अपडेट का फर्मवेयर वर्जन नंबर G950FXXU4ZSA5 है। दूसरी तरफ Galaxy S8+ को मिले अपडेट का वर्जन नंबर G955FXXU4ZSA5 है। हमनें स्वतंत्रत तौर पर वन यूआई (One UI) बीटा रिलीज की पुष्टि की है। बता दें कि अपडेट फाइल का साइज तकरीबन 1.6 जीबी का है और यह जनवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  2. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  3. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  4. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  5. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  6. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  8. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  9. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  10. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »