Samsung Galaxy S8 व Galaxy S8+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S8 व Galaxy S8+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत भारत में 62,000 रुपये रखी गई है
  • बड़ा सैमसंग गैलेक्सी एस8+ वेरिएंट भारत में 69,000 रुपये में बेचा जाएगा
  • यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के करीब महीने बाद सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S8 और Samsung Galaxy S8+ को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन के लिए बुधवार से प्री-बुकिंग शुरू होगी। वहीं दोनों फोन की बिक्री 5 मई से शुरू होगी। याद रहे कि इन दोनों ही स्मार्टफोन को मार्च के आखिर में न्यूयॉर्क में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया गया था। सैमसंग के ये दोनों फोन स्थानीय मार्केट में ऑनलाइन (फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया स्टोर) के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।


गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की भारत में कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत भारत में 57,900 रुपये रखी गई है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को 64,900 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों फोन भारत में मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे। भारत में इन स्मार्टफोन को अमेरिका से ज़्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है। अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 720 डॉलर (करीब 46,700 रुपये) है, जबकि गैलेक्सी एस8+ 840 डॉलर (करीब 54,500 रुपये) में उपलब्ध है।

लॉन्च ऑफर के तहत, सैमसंग हैंडसेट के साथ एक वायरलेस चार्जर मुफ्त देगी। इसके अलावा रिलायंस जियो डबल डेट ऑफर के तहत 309 रुपये के रीचार्ज पर 28 जीबी + 28 जीबी डेटा एक महीने के लिए मिलेगा। वहीं, रिटेल बॉक्स में एक एकेजी ईयरफोन भी उपलब्ध होगा।


(पढ़ें: Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के टॉप फ़ीचर)

गैलेक्सी एस8 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया है। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इन दोनों ही हैंडसेट में आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy Note 7, Mobiles, Android, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  4. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  6. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  7. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
  8. Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे
  9. Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर में हजारों की बचत का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »