Samsung Galaxy S8+ की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

सैमसंग ने पिछले महीने नवरात्रि स्पेशल ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में कटौती की थी। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम हो गई है।

Samsung Galaxy S8+ की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की नई कीमत 58,900 रुपये है
  • इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले महीने नवरात्रि स्पेशल ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में कटौती की थी। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम हो गई है। कंपनी ने बताया है कि एचडीएफसी बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। नई कीमत के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को फ्लिपकार्ट व सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S8+ के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,000 रुपये कम हो गई है। अब यह वेरिएंट 58,900 रुपये में मिलेगा। वैसे, 4,000 रुपये का एचडीएफसी बैंक कैशबैक इस वेरिएंट के साथ भी मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि अप्रैल महीने में 64,900 रुपये में लॉन्च किए जाने के बाद से  Galaxy S8+ (64 जीबी) की कीमत में यह बड़ी कटौती है। वैसे, गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत दो बार कम हो चुकी है। एक बार कटौती 4,000 रुपये की थी और दूसरी बार 5,000 रुपये की। यह वेरिएंट 65,900 रुपये में उपलब्ध है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया था। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। गैलेक्सी एस8+ में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है और ज़रूरत पड़ने पर आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एस8+ में 3500 एमएएच की बैटरी है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung galaxy s8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »