Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को अब हर तीन महीने पर अपडेट मिलने का दावा

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ ने लॉन्च के बाद से अब तक अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं, इसके बाद ही Samsung ने निर्णय लिया है कि इन स्मार्टफोन की अपडेट साइकिल 1 महीने की जगह अब 3 महीने कर दी जाएगी।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को अब हर तीन महीने पर अपडेट मिलने का दावा

Samsung Galaxy S8 और Samsung Galaxy S8+ लॉन्च हुए थे 2017 में

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S8 और Samsung Galaxy S8+ को लॉन्च हुए पूरे हो गए हैं तीन स
  • दोनों ही फोन को अब तीन महीनें में मिलेगा सिक्योरिटी पैच अपडेट
  • Galaxy S8 Active को फिलहाल ज़ारी रहेगा मासिक तौर पर सिक्योरिटी पैच अपडेट
विज्ञापन
Samsung Galaxy S8 और Samsung Galaxy S8+ स्मार्टफोन तीन साल पहले मार्च 2017 में लॉन्च हुए थे। लॉन्च के वक्त यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर काम करते थे। इन फोन को एंड्रॉयड 9 के साथ सैमसंग वन यूआई अपडेट मिल चुका है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक दोनों ही स्मार्टफोन को अब से तिमाही अपडेट ज़ारी किया जाएगा न कि मासिक जो कि अब तक इन दोनों ही फोन के लिए रोलआउट हो रहा था। याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ यूज़र्स के लिए पिछले साल फरवरी में एंड्रॉयड 9 अपडेट ज़ारी हुआ था।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S8 और Galaxy S8+ ने लॉन्च के बाद से अब तक अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं, इसके बाद ही Samsung ने निर्णय लिया है कि इन स्मार्टफोन की अपडेट साइकिल 1 महीने की जगह अब 3 महीने कर दी जाएगी। इसका मतलब यह है कि मासिक तौर पर ज़ारी होने वाले सिक्योरिटी पैच के बजाय अब गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को एक फर्मवेयर में सभी सिक्योरिटी अपडेट ज़ारी किए जाएंगे, जो कि हर तिमाही में एक बार फोन के लिए रोलआउट होंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ समय से फोन में कोई नया फीचर जुड़ा है, इससे इशारा मिलता है कि आने वाले अपडेट भी सिक्योरिटी पैच के अलावा इन फोन के लिए कुछ नया नहीं लाने वाले।

आपको बता दें, इन दोनों ही स्मार्टफोन के लिए आखिरी अपडेट अप्रैल की शुरुआत में ज़ारी किया गया था, जो कि अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया था।

पब्लिकेशन ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जोड़ा कि Galaxy S8 Active जो कि अगस्त 2017 में लॉन्च हुआ था, इसके लिए फिलहाल मासिक अपडेट मिलना ज़ारी रहेगा। कुछ महीने बाद इसे भी तीन महीने मिलने वाले अपडेट में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि Samsung फोन जिन्हें तिमाही में अपडेट ज़ारी किया जाता है, वह हैं-  Galaxy S7 Active, Galaxy S8 Lite, Galaxy A11, Galaxy A31, Galaxy A41, Galaxy A71 5G, Galaxy A2 Core, Galaxy A5 (2017), Galaxy A6, Galaxy A6+, Galaxy A7 (2018), Galaxy A8 Star, Galaxy A8s, और Galaxy A9 (2018)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.10 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy S8, Samsung Galaxy S8 Plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »