Samsung जुलाई में लॉन्च कर सकती है Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7

इस वर्ष के Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के अलावा कुछ अन्य डिवाइसेज को भी पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 19:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग की योजना Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में आयोजित करने की है
  • इस इवेंट में कंपनी का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी प्रदर्शित हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज जुलाई में लॉन्च की जा सकती है। इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल होंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि सैमसंग की योजना Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में वापस आयोजित करने की है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

JoongAng की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च का इवेंट जुलाई की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट इस वर्ष अमेरिका के न्यूयॉर्क में हो सकता है। सैमसंग ने दो वर्ष पहले Galaxy Unpacked को दक्षिण कोरिया में आयोजित किया था। पिछले वर्ष यह इवेंट ओलंपिक्स से पहले फ्रांस के पेरिस में जुलाई के दूसरे सप्ताह में किया गया था। इस वर्ष के Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के अलावा कुछ अन्य डिवाइसेज को भी पेश किया जा सकता है। इनमें नई Galaxy Watch के साथ ही Android XR हेडसेट शामिल हो सकता है। 
Advertisement

ऐसी अटकल है कि सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी इसमें प्रदर्शित किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लिए पैनल बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में Galaxyclub.nl की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। 

इस स्मार्टफोन के अन्य कैमरा पिछले वर्जन के समान हो सकते हैं। Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया था।  सैमसेग के Galaxy Z Fold 7 में इनर स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा एम्बेड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में  पिछले वर्जन के समान 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.