Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले

Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip में कंपनी के पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में बड़ा डिस्प्ले होगा

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले

फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग बड़ी कंपनियों में शामिल है

ख़ास बातें
  • कंपनी के Galaxy Z Flip 6 में 3.9 इंच कवर पैनल दिया जा सकता है
  • इस वर्ष जुलाई में Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को पेश किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Samsung अगले वर्ष Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। ये इस वर्ष जुलाई में पेश किए गए Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 की जगह लेंगे। इससे पहले कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। 

DSCC के CEO, Ross Young ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip में कंपनी के पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में बड़ा डिस्प्ले होगा। Galaxy Z Flip 6 में 3.9 इंच कवर पैनल दिया जा सकता है। हालांकि, Ross ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के सटीक साइज के बारे में जानकारी DSCC Foldable की रिपोर्ट में दी जाएगी। 

कंपनी के Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा 512 GB और 1 TB का प्राइस क्रमशः 1,64,999 रुपये और 1,84,999 रुपये का है। इन्हें Cream, Icy Blue और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट का 1.09,999 रुपये है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। सैमसंग को उम्मीद है कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में उसे आधी हिस्सेदारी तक पहुंचाने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple सबसे आगे है। सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। कुछ महीने पहले Samsung Electronics के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरिएंस बिजनेस के हेड, T M Roh ने कहा था कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का है। इस सेगमेंट में सैमसंग की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
  2. IND vs PAK T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट महामुकाबला, यहां देखें फ्री!
  3. New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
  4. 700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट
  5. 10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  9. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
  10. Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »