Vivo आज 26 नवंबर को भारतीय बाजार में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
Vivo आज भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहली बार अपने तीनों मॉडल Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max लेकर आ रही है। इस बार आ रहा X500 Pro Max वेरिएंट पूरी सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है। इस मॉडल के जरिए वीवो फ्लैगशिप सेगमेंट में खुद की स्थिति को मजबूत कर रही है और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं। यहां हम Vivo X500 सीरीज के लॉन्च से लेकर, स्पेसिफिकेशंस, अनुमानित कीमत और लाइवस्ट्रीम आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max आज यानी कि 26 नवबंर, 2026 को लॉन्च हो रहे हैं। लाइव इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार 12 बजे से होगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब चैनल के जरिए होगी। Vivo इस दौरान स्मार्टफोन्स के साथ-साथ टेलीफोटो एक्सटेंडर किट और नई Vivo Watch GT2 भी पेश करेगी।
Vivo X50 सीरीज की आधिकारिक कीमत की जानकारी लॉन्च इवेट में ही पता चलेगी। हालांकि, लीक्स में इनकी कीमतों का खुलासा हो गया है, जिस हिसाब से Vivo X500 की कीमत ₹1,69,999, Vivo X500 Pro की कीमत ₹1,99,999 और Vivo X500 Pro Max की कीमत ₹2,14,999 होगी।
Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss ट्रू डायनेमिक प्राइमरी कैमरा, f/2.67 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी होगी जो कि 90वॉट फ्लैश फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट होगा।
Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। X500 Pro में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss ट्रू डायनेमिक प्राइमरी कैमरा, f/2.52 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया जाएगा। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 90वॉट फ्लैश फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999