Samsung की Galaxy S25 सीरीज में है सैटेलाइट कनेक्टिविटी

इस फीचर के लिए सैमसंग को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को एक्टिवेट करना होगा। इस फीचर की उपलब्धता रीजन के आधार पर भी अलग हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 23:13 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है
  • ये Snapdragon Satellite टेक्नोलॉजी वाली पहले कमर्शियल डिवाइस हैं
  • भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

इस फीचर की उपलब्धता रीजन के आधार पर भी अलग हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S25 सीरीज को इस सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। 

सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Qualcomm ने बताया है कि Galaxy S25 सीरीज Snapdragon Satellite टेक्नोलॉजी वाली पहले कमर्शियल डिवाइस हैं। इससे यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। इस फीचर से यूजर्स नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क्स (NTN) के साथ नैरोबैंड (NB) के इस्तेमाल से सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए सैमसंग को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी को एक्टिवेट करना होगा। इस फीचर की उपलब्धता रीजन के आधार पर भी अलग हो सकती है। 

Qualcomm ने बताया है कि उसने Gemini AI फीचर्स के लिए Snapdragon 8 Elite को ऑप्टिमाइज किया है। इससे 8K 30fps पर भी कम लाइट में बेहतर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। देश में Galaxy S25 के  12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 80,999 रुपये, Galaxy S25+ के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 99,999 रुपये और Galaxy S25 Ultra के समान कन्फिग्रेशन वाले वेरिएंट का 1,29,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग की वेबसाइट या स्टोर्स के जरिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। 

सैमसंग का Galaxy A26 5G भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Galaxy A25 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4nm Exynos 2400e दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हई है। इससे Galaxy A26 5G के जल्द देश में लॉन्च होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है।  Galaxy A26 का साइज 164 x 77.5 x 7.7 mm और भार लगभग 209 ग्राम का हो सकता है। Galaxy A25 5G में 6.5 इच फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल था। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build and aesthetics
  • Excellent performance
  • Fantastic cameras
  • One UI 7 and extended software support
  • Powerful speakers
  • Bad
  • Expensive (base price)
  • Not a huge upgrade over S24+
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  2. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  3. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  4. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  5. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  2. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  3. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  4. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  5. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  7. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  8. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  9. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  10. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.