18 हजार से भी सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Amazon पर भारी छूट

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

18 हजार से भी सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Amazon पर भारी छूट

Photo Credit: Pexels

Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 5G को Amazon से बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  • इस वक्त अमेजन ने फोन पर 19% डिस्काउंट दिया है
  • फोन पर 15 हजार रुपये से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 5G को इस वक्त कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। कंपनी जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज Samsung Galaxy S26 को लॉन्च करने वाली है। इसके लॉन्च से पहले पुरानी सीरीज के मॉडल्स को कंपनी ने सस्ता कर दिया है। पुरानी सीरीज का Samsung Galaxy S25 इस वक्त Amazon पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी ने 19% डिस्काउंट दिया है। 

Samsung Galaxy S25 5G Discount Price Amazon Best Deal

Samsung Galaxy S25 5G को Amazon से बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। आमतौर पर फोन MRP Rs 80,999 में लिस्टेड होता है। लेकिन इस वक्त अमेजन ने फोन पर 19% डिस्काउंट दिया है जिसके बाद यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 65,988 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर 15 हजार से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। 

ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इस फोन को अगर आप एक प्राइम मेंबर हैं और फोन को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं फोन को 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 3299 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पाया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर इस 5G फोन को ऑफर के तहत 18,310 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy S25 5G Specifications
Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। Galaxy S25 में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Galaxy S25 की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।

Galaxy S25 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। Galaxy S25 में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • कमियां
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »