फोन को कुल मिलाकर यहां 28,750 रुपये सस्ता खरीदने का बेहतरीन मौका है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले पुराने स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत पर भारी छूट देखने को मिल रही है। कंपनी ने Samsung Galaxy S25 सीरीज को पिछले साल जनवरी में पेश किया था। अब कंपनी की इस सीरीज का पॉपुलर स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25+ डिस्काउंटेड प्राइस के साथ लिस्टेड देखने को मिल रहा है। Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को भारी छूट के साथ लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर 28 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट पाने का मौका है। तो अगर आप Samsung Galaxy S25+ को अब तक के सबसे सस्ते प्राइस में खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को पूरी पढ़ें।
Samsung Galaxy S25+ को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। Flipkart ने Samsung Galaxy S25+ को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। आमतौर पर फोन 99,999 रुपये के अधिकतम रिटेल प्राइस पर लिस्ट होता है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 74,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर सीधे 25 हजार रुपये का डिस्काउंट आ गया है। लेकिन अगर आप इस डील को और भी सस्ती बनाना चाहते हैं तो उसका भी प्रबंध यहां पर किया गया है।
Samsung Galaxy S25+ को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो फोन को और भी अधिक कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड, या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 3750 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। यानी फोन को कुल मिलाकर यहां 28,750 रुपये सस्ता खरीदने का बेहतरीन मौका है। इससे पहले फोन को इतनी सस्ती कीमत में लिस्ट नहीं किया गया था।
Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। Galaxy S25+ में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 (15W) और रीवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Galaxy S25+ के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसमें 2x इन सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट मिलता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है जो 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा सेंसर 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह IP68 रेटेड है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!