Samsung का  Galaxy Z Fold 7 हो सकता है सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन

कंपनी के Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी होगी, जो पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Fold 6 की बैटरी के समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2025 23:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की फोल्ड करने पर थिकनेस 8.9 mm की हो सकती है
  • सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइसेज में स्लिम और लाइटवेट डिजाइन हो सकता है
  • Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का जल्द लॉन्च होने वाला Galaxy Z Fold 7 सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। इसे फोल्ड करने पर इसकी थिकनेस 8.9 mm की हो सकती है। 

टिप्सटर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइसेज में स्लिम और लाइटवेट डिजाइन रखा जा सकता है। कंपनी के आगामी Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 3.9 mm और फोल्ड करने पर 8.9 mm की हो सकती है। इसकी तुलना में Galaxy Z Fold 6 की फोल्ड करने पर थिकनेस 12.2 mm और अनफोल्ड करने पर 5.6 mm की है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Oppo का दावा है कि उसका Find N5 सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसकी फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm और अनफोल्ड करने पर 4.21 mm की है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया था। 
Advertisement

इस टिप्सटर का कहना है कि Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी होगी, जो पिछले वर्ष पेश किए गए  Galaxy Z Fold 6 की बैटरी के समान है। इससे पहले टिप्सटर @PandaFlashPro ने बताया था कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को जुलाई में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस वर्ष सैमसंग की Galaxy Z Fold 7 की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। यह कंपनी की मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग से लगभग 40 प्रतिशत कम होगा। इसका कारण Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की सेल्स अनुमान से कम रहना हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च का इवेंट जुलाई की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट इस वर्ष अमेरिका के न्यूयॉर्क में हो सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • Bad
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.