Samsung ने शुरू की Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग, जुलाई में लॉन्च!

इस वर्ष सैमसंग की Galaxy Z Fold 7 की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है

Samsung ने शुरू की Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग, जुलाई में लॉन्च!

बुक स्टाइल वाले Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष Galaxy Z Fold 7 की 20 लाख यूनिट्स बनाई जा सकती हैं
  • Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। बुक-स्टाइल वाले Galaxy Z Fold 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और क्लैमशेल-स्टाइल वाले Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 दिया जा सकता है। 

टिप्सटर @PandaFlashPro ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को जुलाई में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस वर्ष सैमसंग की Galaxy Z Fold 7 की लगभग 20 लाख यूनिट्स और Galaxy Z Flip 7 की लगभग 30 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। यह कंपनी की मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग से लगभग 40 प्रतिशत कम है। इसका कारण Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की सेल्स अनुमान से कम रहना हो सकता है। 

हाल ही में JoongAng की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च का इवेंट जुलाई की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट इस वर्ष अमेरिका के न्यूयॉर्क में हो सकता है। सैमसंग ने दो वर्ष पहले Galaxy Unpacked को दक्षिण कोरिया में आयोजित किया था। पिछले वर्ष यह इवेंट ओलंपिक्स से पहले फ्रांस के पेरिस में जुलाई के दूसरे सप्ताह में किया गया था। ऐसी अटकल है कि सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी इसमें प्रदर्शित हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के पिछले वर्जन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन के अन्य कैमरा पिछले वर्जन के समान हो सकते हैं। Galaxy Z Fold 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »