Samsung ने 8GB के RAM के साथ लॉन्च किया Galaxy F15 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बैटरी 6,000 mAh की है

Samsung ने 8GB के RAM के साथ लॉन्च किया Galaxy F15 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है
  • इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung ने पिछले महीने Galaxy F15 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बैटरी 6,000 mAh की है। इस स्मार्टफोन को दो RAM वेरिएंट्स के साथ लाया गया था। कंपनी ने इसे 8 GB के RAM के साथ पेश किया है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये का है। इसके 4 GB + 128 GB और 6 GB + 128 GB वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 12,999 रुपये और 14,499 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स को बैंक ऑफर्स और अपग्रेड बोनस के साथ क्रमशः 11,999 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Ash Black, Groovy Violet और Jazzy Green कलर्स में उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy F15 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 14-बेस्ड One UI 5.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, ब्लटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसका साइज 160.1 mm x 76.8 mm x 8.4 mm और भार लगभग 217 ग्राम का है। 

हाल ही में सैमसंग ने Galaxy A34 5G का प्राइस 6,000 रुपये से अधिक घटाया था। पिछले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को Galaxy A54 5G के साथ लॉन्च किया गया था। Galaxy A34 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 24,499 रुपये है। इसका लॉन्च पर प्राइस 30,999 रुपये का था। इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 26,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफऱ भी उपलब्ध है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »