Samsung Galaxy F16 5G, Galaxy F06 5G जल्द होंगे लॉन्च, Flipkart पर जारी हुआ टीजर

Samsung भारत में नए Galaxy F सीरीज स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Samsung Galaxy F16 5G, Galaxy F06 5G जल्द होंगे लॉन्च, Flipkart पर जारी हुआ टीजर

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F15 5G में 6.5 इंच sAMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F15 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F05 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F15 5G में 6,000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Samsung भारत में नए Galaxy F सीरीज स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Galaxy F16 5G और Galaxy F06 5G शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट और Samsung के सपोर्ट पेज पर लिस्टेड किया गया है, जिससे आगामी लॉन्च का सुझाव मिलता है। आइए आगामी Samsung स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart माइक्रोसाइट से पता चला है कि Samsung भारत में एक नया F सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। टीजर में एक बड़े F के साथ सैमसंग को कुछ नया मिलने वाला है दिखाया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि Galaxy F16 5G लॉन्च होगा या Galaxy F06 5G होगा।

अब तक लीक हुए रेंडर्स में सिर्फ Galaxy F16 5G ही नजर आया है। फोटो से सुझाव मिला है कि सैमसंग अपने ट्रिपल-कैमरा वर्टिकल लेआउट को बदल सकता है। Galaxy F16 गीकबेंच डेटाबेस पर नजर आया था, जिससे पता चला है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा। Galaxy F05 में भी एलसीडी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ समान प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। सैमसंग ने इस बारे में साफ नहीं किया है कि क्या दोनों मॉडल एक ही समय में लॉन्च होंगे। ऐसे में पिछले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस से अंदाजा लगा सकते हैं कि इनमें क्या कुछ मिल सकता है।


Samsung Galaxy F15 Specifications


Samsung Galaxy F15 5G में FHD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच sAMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए पावर बटन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है। फोन में डाइमेंसिटी 6100 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।


Samsung Galaxy F05 Specifications


Samsung Galaxy F05 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें मीडियाटेक हेलियो G85 (12nm) चिपसेट है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »