Samsung Galaxy F15 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy F15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy F15 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F15 5G में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F15 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F15 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy F15 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F15 5G स्मार्टफोन को लॉन्च (Samsung Galaxy F15 5G  launched in India) कर दिया है। नया स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले (Samsung Galaxy F15 Features, Specifications) के साथ आता है और मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC पर काम करता है। इस फोन को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह एक बड़ी बैटरी से लैस है। आइए Samsung Galaxy F15 5G के बारे में विस्तार (Samsung Galaxy F15 5G Price In India) से जानते हैं।


Samsung Galaxy F15 5G Price In India, Sale Date


Samsung Galaxy F15 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऐश ब्लैक, ग्रूवी वॉयलेट और जैजी ग्रीन कलर्स में उपलब्ध है। यह वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। इसकी पहली बिक्री आज शाम 7:00 बजे शुरू होगी।


Samsung Galaxy F15 5G Features, Speficiations


Samsung Galaxy F15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। डिस्प्ले के बीच में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट है। सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड वन यूआई 5 पर चलता है। सैमसंग नए फोन के लिए 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ओएस अपग्रेड का वादा कर रहा है। इस फोन में 6GB तक रैम और इसमें 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक बैटरी लाइफ और 25 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। 

कैमरा सेटअप के लिए गैलेक्सी एफ15 5जी के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 02.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें सेफ्टी लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 160.1 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 217 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »