Samsung का दावा, Galaxy Z Fold 7 होगा सबसे स्लिम और लाइटवेट फोल्डेबल स्मार्टफोन

हाल ही में वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) की वेबसाइट पर Galaxy Z Fold 7 को देखा गया था। इसका मॉडल नंबर SM-D617D है

Samsung का दावा, Galaxy Z Fold 7 होगा सबसे स्लिम और लाइटवेट फोल्डेबल स्मार्टफोन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 हो सकते हैं
  • Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। कंपनी का दावा है कि Galaxy Z  Fold 7 सबसे थिन और लाइटवेट फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। 

सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में आगामी Galaxy Z सीरीज सबसे थिन, लाइटवेट और सबसे एडवांस्ड होगी। इस पोस्ट में एक बुक-स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन का वीडियो दिया गया है। इससे यह Galaxy Z  Fold 7 होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी ने कहा है कि नई Galaxy Z सीरीज के साथ उसके डिजाइनर्स और इंजीनियर्स डिवाइसेज को अधिक स्लिम, लाइटवेट और ड्यूरेबल बनाने पर फोकस करते हैं। सैमसंग ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Ultra लेवल का एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराएगा। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। 

हाल ही में वायरलेस पावर कंसोर्शियम (WPC) की वेबसाइट पर Galaxy Z Fold 7 को देखा गया था। इसका मॉडल नंबर  SM-D617D है। इस लिस्टिंग से इसमें Qi 2.1 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिला है। यह बेसलाइन पावर प्रोफाइल (BPP) को सपोर्ट कर सकता है। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग या मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं होंगे। सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज में भी Qi चार्जिंग और BPP के लिए सपोर्ट था। हालांकि, इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Qi2 कम्पैटिबल केस का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी के Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 3.9 mm और फोल्ड करने पर 8.9 mm की हो सकती है। इसकी तुलना में Galaxy Z Fold 6 की फोल्ड करने पर थिकनेस 12.2 mm और अनफोल्ड करने पर 5.6 mm की है। बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Oppo का दावा है कि उसका Find N5 सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की फोल्ड करने पर थिकनेस 8.93 mm और अनफोल्ड करने पर 4.21 mm की है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • कमियां
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
Cover Display6.30 इंच
Cover Resolution968x2376 पिक्सल
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1856x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »