अगर आप ज्यादा कीमत होने के चलते लेटेस्ट फोल्डेबल फोन नहीं खरीदा पा रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
Samsung ने हाल ही में अपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 5G लॉन्च किए हैं। अगर आप ज्यादा कीमत होने के चलते लेटेस्ट फोल्डेबल फोन नहीं खरीदा पा रहे हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। Galaxy Z Fold 6 5G इस वक्त फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर मिलने वाली डील से लेकर, डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,49,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹4000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,45,999 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन बीते साल जुलाई, 2024 में ₹1,64,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से ₹19,000 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में 7.6 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल है। जबकि दूसरी 6.3 इंच की HD+ डायनामिक AMOLED 2X आउटर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 968x2376 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलत है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP48 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी शामिल है। वहीं यह स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन