• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन में हो सकती है कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज

Samsung के Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन में हो सकती है कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले हो सकता है

Samsung के Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन में हो सकती है कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज

इसमें 6.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें 6.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन S Pen के लिए सपोर्ट भी हो सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस वर्ष जुलाई में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया था। कंपनी जल्द ही Galaxy Z Fold स्पेशल एडिशन को पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। 

टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold स्पेशल एडिशन पर क्रीज कंट्रोल को लेकर प्रगति की है। Galaxy Z Fold 6 की तुलना में इस स्मार्टफोन में कम दिखने वाली डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में चौड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 10.6 mm की हो सकती है। Galaxy Z Fold 6 की थिकनेस 12.1 mm की थी। इसमें S Pen के लिए सपोर्ट भी हो सकता है। 

Galaxy Z Fold Special Edition में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में चीन और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस वर्ष फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में कुछ अन्य रिटेलर्स ने भी सेल आयोजित की थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में TechInsights की ओर से किए गए सर्वे के हवाले से बताया है कि फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है। यह सेल 11 दिनों तक चली है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेल की अवधि सात-आठ दिनों की थी। स्मार्टफोन्स की सेल्स में वॉल्यूम के लिहाज से सैमसंग का पहला स्थान है। इसने लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं। फेस्टिव सेल में बढ़ोतरी के पीछे फेस्टिव सीजन की अधिक अवधि, मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में सुधार और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से डिस्काउंट बढ़ाना बड़े कारण हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • कमियां
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
Cover Display6.30 इंच
Cover Resolution968x2376 पिक्सल
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1856x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »