• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स की सेल 11 प्रतिशत बढ़ी, Samsung रही सबसे आगे

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स की सेल 11 प्रतिशत बढ़ी, Samsung रही सबसे आगे

सैमसंग के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स की सेल 11 प्रतिशत बढ़ी, Samsung रही सबसे आगे

यह सेल 11 दिनों तक चली है

ख़ास बातें
  • बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों और अन्य रिटेलर्स ने फैस्टिव सेल आयोजित की थी
  • फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स 11 प्रतिशत बढ़ी है
  • सैमसंग के Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 की बिक्री अधिक रही है
विज्ञापन
देश में फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में अन्य रिटेलर्स ने भी सेल आयोजित की थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में TechInsights की ओर से किए गए सर्वे के हवाले से बताया है कि फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है। यह सेल 11 दिनों तक चली है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेल की अवधि सात-आठ दिनों की थी। स्मार्टफोन्स की सेल्स में वॉल्यूम के लिहाज से Samsung का पहला स्थान है। इसने लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स रहे हैं। 

इस वर्ष फेस्टिव सेल में बढ़ोतरी के पीछे फेस्टिव सीजन की अधिक अवधि, मार्केटिंग स्ट्रैटेजी में सुधार और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से डिस्काउंट बढ़ाना प्रमुख कारण हैं। हालांकि, सैमसंग को अपने बिजनेस में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने कई देशों में अपने वर्कर्स की बड़ी संख्या में छंटनी करने की तैयारी की है। इससे कुछ देशों में कंपनी की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के मार्केट में SK Hynix जैसे राइवल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के कुल वर्कर्स की संख्या 2,67,000 से ज्यादा है और इनमें से लगभग 1,47,000 विदेश में हैं। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिणपूर्व एशिया की अपनी यूनिट्स में छंटनी कर रही है। हालांकि, इसकी दक्षिण कोरिया में वर्कर्स को निकालने की योजना नहीं है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सैमसंग के सिंगापुर के ऑफिस में इस सप्ताह की शुरुआत में विभिन्न टीमों के वर्कर्स की HR मैनेजर्स और उनके रिपोर्टिंग मैनेजर्स के साथ मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में ही छंटनी और सेवरेंस पैकेज के बारे में उन्हें जानकारी दी गई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  2. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  3. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  4. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  7. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  9. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  10. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »