Samsung की Galaxy S24 सीरीज में हो सकता है अलग डिजाइन, लीक हुई डमी यूनिट्स

इस सीरीज के Galaxy S24 और Galaxy S24+ की डमी यूनिट्स में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज दिख रही हैं

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 17:15 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है
  • इसमें Galaxy S24, the Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है

कंपनी का अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज में डिजाइन से जुड़े बदलाव हो सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च कर सकती है। Galaxy S24 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Sonny Dickson ने एक पोस्ट में इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स दिखाई हैं। इनमें Galaxy S24, the Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं।। इस सीरीज के Galaxy S24 और Galaxy S24+ में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज हैं। ये स्मार्टफोन्स मौजूदा Galaxy S23 और Galaxy S23+ की तुलना में इनके मेट फ्रेम के कोने पूरी तरह फ्लैट दिख रहे हैं। ये डमी यूनिट्स हैं और इस वजह से इन जानकारी को पूरी तरह सही नहीं मानना चाहिए। 

इससे पहले एक अन्य टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को अगले वर्ष 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स ने Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स का बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। सैमसंग की ओर से जल्द इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी जा सकती है। Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। 

सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टाइटेनियम के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स का प्राइस बढ़ सकता है। Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मिल सकता है। सैमसंग के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। हालांकि, पिछली कुछ तिमाहियों से इसे चीन की स्मार्टफोन कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी और इसने सैमसंग का मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद की है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  2. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  4. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  8. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  9. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.