Samsung Galaxy F70 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाल वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 6 GB + 256 GB वाल वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है
Photo Credit: Samsung
इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung ने भारत में हाल ही में Samsung Galaxy F70 5G को लॉन्च किया है। देश में इस स्मार्टफोन की मंगलवार से बिक्री शुरू हो गई है। Samsung Galaxy F70 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 पर चलता है।
Samsung Galaxy F70 5G का प्राइस, ऑफर्स
इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। Samsung Galaxy F70 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए हो रही है। इस समार्टफोन के लिए Vivid Violet और Bold Black कलर्स के विकल्प हैं। Samsung Galaxy F70 5G को HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 15,900 रुपये तक प्राइस में कमी हो सकती है।
Samsung Galaxy F70 5G के स्पसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2,340 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 चिपसेट और Mali-G68 MP2 GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 पर चलता है। Samsung Galaxy F70 5G की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 30 fps पर 1,080 p वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Samsung Galaxy F70 5G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999