Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 में 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है
  • Redmi K100 में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इस स्मार्टफोन को चीन में 27 अक्टूबर को पेश किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi K100 इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस सीरीज में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया गया था।  Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और डिस्प्ले के फीचर्स की जानकारी दी है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को चीन में 27 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। Redmi ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाया है। Redmi K100 में हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड के साथ फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर 'Sound by Bose' की ब्रांडिंग है, जिससे इसमें Bose-ट्यून्ड स्पीकर सेटअप होने की जानकारी मिली है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पैनल के नीचे Redmi की ब्रांडिंग है। 

Redmi K100 में मेटल का मिड-फ्रेम होगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा इसके डिस्प्ले पर ऊपर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। Redmi ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 40 से अधिक गेम्स के लिए 165 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Fluorescent Green कलर का विकल्प भी होगा। 

इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi K100 में 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इस वर्ष अगस्त में चीन में पेश किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max में डुअल SIM है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi K100 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट और Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »