Revolt ने लॉन्च किया सोलर पैनल से चार्ज होने वाला 30000 mAh का पावर बैंक

इस पावर बैंक को बिल्ट-इन सोलर पैनल या इसके इंटीग्रेटेड क्रैंक से मैनुअली चार्ज किया जा सकेगा। इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है

Revolt ने लॉन्च किया सोलर पैनल से चार्ज होने वाला 30000 mAh का पावर बैंक

इसे बिल्ट-इन सोलर पैनल या इसके इंटीग्रेटेड क्रैंक से मैनुअली रीचार्ज किया जा सकेगा

ख़ास बातें
  • यह एक LED पैनल के साथ है
  • इस पावर बैंक का भार 714 ग्राम है
  • इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
मोबाइल और डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होने वाले पावर बैंक को अब सोलर पावर से भी रीचार्ज किया जा सकेगा। Revolt ने एक सोलर पैनल के साथ 30,000 mAh का पावर बैंक लॉन्च किया है। इसे बिल्ट-इन सोलर पैनल या इसके इंटीग्रेटेड क्रैंक से मैनुअली चार्ज किया जा सकेगा। Revolt PB-200.k में 12 V USB-C के साथ PD 3.0 22.5 W फास्ट चार्जिंग शामिल है। इसे यूरोप में लॉन्च किया गया है। 

यह पावर बैंक स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स जैसे गैजेट्स को चार्ज कर सकता है। इसमें दो USB-A पोर्ट, दो USB-C पोर्ट और एक माइक्रो USB आउटलेट दिया गया है। इसके सभी पोर्ट्स काम करने पर भी पावर बैंक का आउटपुट 15 W से ज्यादा नहीं होता। इसके साथ कुछ USB केबल भी दी जाएंगी। इसके बिल्ट-इन सोलर चार्जिंग फंक्शन से डिवाइस को यात्रा करते हुए भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक चार्ज लेवल इंडिकेटर है जो बैटरी का लेवल बताता है। यह पास-थ्रू चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे पावर बैंक और इससे कनेक्टेड डिवाइसेज की एक साथ चार्जिंग की जा सकती है। 

यह एक LED पैनल के साथ है जो अंधेरे में फ्लैशलाइट की तरह इस्तेमाल हो सकता है। इस पावर बैंक का भार 714 ग्राम है और यह जर्मनी और स्विट्जरलैंड जैसे यूरोप के कुछ देशों में उपलब्ध कराया गया है। इसे डिस्काउंट वाले प्राइस पर लगभग 95 डॉलर में बेचा जा रहा है। इसे अन्य देशों में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने हाल ही में 10,000mAh कैपेसिटी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy 25W बैटरी पैक लॉन्च कियया था Samsung Galaxy बैटरी पैक यूएसबी टाइप-सी के जरिए एक साथ दो डिवाइस को चार्ज कर सकता है। इस बैटरी पैक का भार करीब 200 ग्राम है। यह गैलेक्सी डिवाइसेज के लिए एक पावर बैंक है और 25W तक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके जरिए Galaxy S22 को तेजी से चार्ज किया जा सकता है लेकिन Galaxy S22 Ultra को चार्ज करने में मुश्किल है। कंपेटिबल यूएसबी-सी एडाप्टर से कनेक्ट होने पर नए पावर बैंक को 25W के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इस बैटरी पैक के लिए इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक 20 प्रतिशत रिसाइकल्ड मैटेरियल से बना है। 

  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »