इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Poco X9 Pro Max के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 Max की यह जगह ले सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Turbo सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 Max के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह Redmi Turbo 5 Max की जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेजेल्स को चारों साइड पर लगभग 1 mm तक थिक रखा जा सकेगा। Redmi Turbo 6 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh या इससे अधिक की बैटरी हो सकती है। Redmi Turbo 6 Max में मेटल का मिडल फ्रेम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह Poco X9 Pro Max के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 Max में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 9500 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Turbo 5 Max में 9,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में Redmi 17 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 825 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi 17 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है। इस समार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999