इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स से खरीदने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है
डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi ने हाल ही में देश में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G का प्राइस, उपलब्धता
भारत में Redmi Note 15 Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 31,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 39,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 43,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Mirage Blue, Coffee Mocha और Carbon Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को HDFC Bank, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स से खरीदने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है।
Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस
डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi Note 15 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400-Ultra और Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है। Redmi Note 15 Pro में 6,580 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है और Redmi Note 15 Pro+ मे 6,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Redmi Note 15 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा और Redmi Note 15 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!