• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi का भारत में मिड प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस

Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस

इस वर्ष की पहली तिमाही में शाओमी ने स्मार्टफोन्स के 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के सेगमेंट में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी का 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान रहा है

Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस

पिछले वर्ष कंपनी ने बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च की तुलना में वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था

ख़ास बातें
  • शाओमी की मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बिक्री लगभग 212 प्रतिशत बढ़ी है
  • कंपनी को वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है
  • शाओमी के पास Redmi जैसे सब-ब्रांड मौजूद हैं
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारत में बिक्री के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले तीन महीनों में कंपनी ने मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन के सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 212 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। हालांकि, कंपनी ने पिछले वर्ष की बिक्री के आंकड़े की जानकारी नहीं दी है। 

शाओमी ने दावा किया है कि देश के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शाओमी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। कंपनी ने कहा है कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है। पिछले वर्ष शाओमी ने मार्केट में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च की तुलना में वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था। कंपनी ने कहा, "यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में शाओमी की बढ़ती पहुंच का संकेत है। कस्टमर्स की अपेक्षाएं बदल रही हैं और वे स्पेसिफिकेशंस पर जोर देने के बजाय बेहतर एक्सपीरिएंस वाले डिवाइसेज को चुन रहे हैं।" 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में शाओमी ने स्मार्टफोन्स के 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के सेगमेंट में डबल-डिजिट में ग्रोथ हासिल की है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी का 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान रहा है। इस आंकड़े में कंपनी के सब-ब्रांड Poco की बिक्री भी शामिल है। 

इस वर्ष जनवरी में शाओमी ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Redmi Note 15 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 39,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 43,999 रुपये का है। डुअल SIM वाले Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। Redmi Note 15 Pro+ की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »