• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K40 फोन Mi 11X के रूप में भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI लिस्टिंग से मिला इशारा

Redmi K40 फोन Mi 11X के रूप में भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI लिस्टिंग से मिला इशारा

हाल ही में एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि Redmi K40 Pro+ भारत में Mi 11X Pro के रूप में लॉन्च होगा, जबकि Redmi K40 Pro फोन केवल चीन तक ही सीमित रहने वाला है।

Redmi K40 फोन Mi 11X के रूप में भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI लिस्टिंग से मिला इशारा

Redmi K40 चीन में तीन कलर ऑप्शन में हुआ था लॉन्च

ख़ास बातें
  • Redmi K40 Pro+ फोन Mi 11X Pro के रूप में हो सकता है लॉन्च
  • Mi 11X में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Redmi K40 Pro केवल चीन तक ही सीमित रह सकता है
विज्ञापन
Redmi K40 स्मार्टफोन कथित रूप से भारत के IMEI database पर स्पॉट किया गया है। यह फोन पिछले महीने Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro+ के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि इस फोन को भारत में Mi 11X के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जबकि ग्लोबली ये Poco F3 के रूप में दस्तक देगा। कथित IMEI database लिस्टिंग में यूं तो रेडमी के40 के भारतीय वेरिएंट से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इससे यह संकेत जरूर मिले हैं कि इसकी भारत लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। फिलहाल, Xiaomi ने इस फोन की भारत लॉन्च तारीख को भी सार्वजनिक नहीं किया है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Xiaomi फोन के लिए इंडियन IMEI database की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें इसका मॉडल नंबर M2012K11AI देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi K40 है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत में Mi 11X के रूप में एंट्री मारेगा। लिस्टिंग में फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संकेत मिलता है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।

रेडमी के40 फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था और माना जा रहा है कि यह ग्लोबली Poco F3 के रूप में लॉन्च होगा। Mi 11 सीरीज़ की भारत लॉन्चिंग अभी रहती है, और अब प्रतीत हो रहा है कि इसमें Mi 11X भी शामिल होगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि Redmi K40 Pro+ भारत में Mi 11X Pro के रूप में लॉन्च होगा, जबकि Redmi K40 Pro फोन केवल चीन तक ही सीमित रहने वाला है।

यदि रेडमी के40 असल में भारत में मी 11 एक्स के रूप में लॉन्च होगा, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी एक जैसे ही हो सकते हैं।
 

Mi 11X specifications (expected)

Mi 11X फोन में 6.67-inch full-HD+ (1,080x2,400 pixels) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। वहीं, फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ 12GB तक LPDDR5 RAM के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा 8MP का सेकंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो सेंसर होगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, Infrared (IR), और USB Type-C पोर्ट मौजूद होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।  फोन में 4,520mAh बैटरी मिल सकती है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K40, Mi 11X, Redmi K40 Pro Plus, Mi 11X Pro, Xioami
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »