50 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आएगा Xiaomi 12, अंडर-स्‍क्रीन लेंस भी होगा!

Xiaomi 12 में अल्ट्रा-वाइड एंगल व पेरिस्कोपिक और टेलीफोटो लेंस के साथ-साथ एक अंडर-स्क्रीन कैमरा भी हो सकता है।

50 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आएगा Xiaomi 12, अंडर-स्‍क्रीन लेंस भी होगा!

Xiaomi 12 में फुल-एचडी+ डिस्‍प्‍ले हो सकता है, जो पिछले साल आई Mi 11 सीरीज के डिस्‍प्‍ले से कम है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 के कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस को ऑनलाइन स्‍पॉट किया गया है
  • Xiaomi 12 को कंपनी 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ शिप कर सकती है
  • यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है
विज्ञापन
Xiaomi 12 के कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस को ऑनलाइन स्‍पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि कंपनी के अपकमिंग हाई-एंड स्मार्टफोन से क्या उम्मीद की जानी चाहिए। पिछले लीक में बताया गया था कि Xiaomi क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ इस फोन को लॉन्‍च कर सकती है। अब पता चला है कि इस स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस किया गया है। यह दावा पिछले लीक से भी जुड़ा है, जिसमें Xiaomi 12 में 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा किया गया था।

स्पैरो न्यूज ने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पर किए गए दो अलग-अलग पोस्ट को स्‍पॉट किया, जिसके अनुसार, Xiaomi 12 को कंपनी 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ शिप कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 12 में अल्ट्रा-वाइड एंगल व पेरिस्कोपिक और टेलीफोटो लेंस के साथ-साथ एक अंडर-स्क्रीन कैमरा भी हो सकता है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन पिछले लीक बताते हैं कि कंपनी दिसंबर में Xiaomi 12 सीरीज की शुरुआत कर सकती है। ऐसा हुआ तो स्नैपड्रैगन के नए प्रोसेसर से लैस ये पहले फोन होंगे।

टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi 12 में फुल-एचडी+ डिस्‍प्‍ले हो सकता है, जो पिछले साल आई Mi 11 सीरीज के डिस्‍प्‍ले से कम है। हाल में आई रिपोर्टों में कहा गया था कि Xiaomi 12 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, हालांकि इस प्रोसेसर की घोषणा अभी नहीं हुई है। क्वालकॉम ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने क्वालकॉम और स्नैपड्रैगन ब्रैंडों को अलग कर दिया है। माना जा रहा है कि नए प्रोसेसर को 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच क्वालकॉम टेक समिट में लॉन्‍च किया जाएगा। 

इस बीच एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि Xiaomi 12 Ultra, जोकि कंपनी का अगला हाई-एंड स्मार्टफोन हो सकता है, उसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का GN5 होगा। Xiaomi ने अभी तक Xiaomi 12 और Xiaomi 12 अल्ट्रा के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि 2022 की दूसरी तिमाही में इन्‍हें में लाया जा सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »