Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi True Wireless Earphones 3 के प्राइस लीक

कीमत के साथ टिप्सटर ने Xiaomi 12 सीरीज़ फोन के रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की भी जानकारी दी है। इसके अलावा Xiaomi True Wireless Earphones 3 की कीमत की भी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है।

Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi True Wireless Earphones 3 के प्राइस लीक
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 सीरीज़ के तीन फोन की कीमत हुई लीक
  • शाओमी 12 सीरीज़ आज चीन में होगी लॉन्च
  • कीमत के साथ फोन के रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की भी मिली जानकारी
विज्ञापन
Xiaomi 12 सीरीज़ आज 28 दिसंबर को चीन में लॉन्च की जाने वाली है। हालांकि, लॉन्च से ठीक पहले सीरीज़ में शामिल तीन स्मार्टफोन Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro की कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। कीमत के साथ टिप्सटर ने फोन के रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की भी जानकारी दी है। इसके अलावा Xiaomi True Wireless Earphones 3 की कीमत की भी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। शाओमी 12 सीरीज़ और शाओमी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 3 चीन में आज लॉन्च किए जाने वाले हैं।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने आगामी Xiaomi 12 सीरीज़ की कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक की है। हालांकि, उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि लॉन्चिंग के वक्त फोन की कीमतों में बदलाव भी हो सकता है। यह फ्लैगशिप सीरीज़ वनीला Xiaomi 11 से थोड़ा महंगा होगा।
 
 

Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro price (expected)

अग्रवाल के अनुसार, Xiaomi 12 फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 50,500 रुपये) होगी। साथ ही इसके  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग 54,000 रुपये) होगी, जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,999 (लगभग 58,800 रुपये) में आ सकता है।

वहीं, दूसरी ओर Xiaomi 12X फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 41,100 रुपये) होगी। इसके  8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 44,700 रुपये) हो सकती है, जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,999 (लगभग 47,000 रुपये) में आ सकता है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Xiaomi 12 Pro फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,800 रुपये) होगी। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 5,299 (लगभग 62,300 रुपये) में आ सकता है, जबकि इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,699 (लगभग 67,000 रुपये) होगी।
 

Xiaomi True Wireless Earphones 3 price (expected)

टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi True Wireless Earphones 3 की कीमत CNY 499 (लगभग 5,900 रुपये) हो सकती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »