Redmi K40 Pro, Redmi K40 भारत में Mi 11X Pro और Mi 11X के नाम से होंगे लॉन्च!

Xiaomi ने फिलहाल Mi 11 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च संबंधी कोई जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र ही समझा जा सकता है।

Redmi K40 Pro, Redmi K40 भारत में Mi 11X Pro और Mi 11X के नाम से होंगे लॉन्च!

Redmi K40 Pro+ फोन ग्लोबल मार्केट में Mi 11i के रूप में दस्तक दे सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi K40 सीरीज़ पिछले महीने चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • भविष्य में भारत में लॉन्च हो सकते हैं Mi 11X और Mi 11X Pro
  • Redmi K40 सीरीज़ का रीब्रांडेड वर्ज़न होने की है संभावना
विज्ञापन
Redmi K40 सीरीज़ पिछले महीने चीन में लॉन्च हुई थी और कब से Xiaomi द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इन फोन्स को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि रेडमी के40 स्मार्टफोन्स चीन से बाहर Poco F3 के रूप में लॉन्च किए जा सकते हैं। लेकिन सामने आई नई लीक में दावा किया गया है कि यह फोन भारतीय मार्केट में एक एलग ही नाम के साथ दस्तक देंगे। कथित रूप से Redmi K40 Pro और Redmi K40 स्मार्टफोन भारत में क्रमश: Mi 11X Pro और Mi 11X के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

XDA Developers के सदस्य और टिप्सटर Kacper Skrzypek ने इंटरनल कोड साझा किए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि Redmi K40 Pro और Redmi K40 फोन भारत में Poco ब्रांड के तहत लॉन्च नहीं होंगे। स्मार्टफोन कोडनेम में ‘aliothin' कोड का उल्लेख किया गया है, जिसका मॉडल नंबर M2012K11AI है। इससे इशारा मिलता है कि इस फोन का नाम Mi 11X हो सकता है। रेडमी के40 कोडनेम ‘alioth' और इसका ‘in' भारत में लॉन्च होने का संकेत देता है। इससे अटकले लगाई जा सकती है कि रेडमी के40 स्मार्टफोन भारत में Mi 11X  के रूप में लॉन्च हो सकता है न कि Poco F3 के रूप में।

ठीक इसी तरह, Skrzypek ने एक अन्य कोड का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें स्मार्टफोन का नाम Mi 11X Pro के साथ मौजूद है। माना जा सकता है कि यह भारतीय मार्केट में Redmi K40 Pro का रीब्रांड वर्ज़न होगा। इसके अलावा एक तीसरा स्मार्टपोन भी है, जिसका नाम Mi 11i है, यह कोड में स्पॉट किया गया लेकिन फोन का कोडनेम ‘haydn_pro_global' था, इसमें ‘in' की जगह ‘global' शब्द मौजूद था। Redmi K40 Pro+ का कोडनेम ‘haydn_pro' है और इस कोडनेम से संकेत मिलता है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में Mi 11i के रूप में दस्तक दे सकता है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि भारतीय मार्केट में भी यह इसी नाम से आए, लेकिन फिलहाल कोड में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Xiaomi ने फिलहाल Mi 11 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च संबंधी कोई जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र ही समझा जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »