Redmi 9 Prime में कितना दम? पहली नज़र में...

Redmi 9 Prime बदले हुए नाम के साथ Redmi 9 के ग्लोबल मॉडल के समान प्रतीत होता है। Redmi 9 Prime में 6.53-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलता, जिसमें सबसे ऊपर की ओर एक नॉच शामिल है।

Redmi 9 Prime में कितना दम? पहली नज़र में...

Redmi 9 Prime की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है
  • स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 और 4 जीबी रैम से लैस आता है
  • इसकी एक बड़ी खासियत 5,000mAh क्षमता की बैटरी है
विज्ञापन
Xioami ने हाल ही में Redmi Note 9 को लॉन्च किया था। हालांकि जीएसटी दर में बढ़ोतरी और कमज़ोर रुपये का प्रभाव बजट और मिड-रेंज मार्केट में ज़रूर देखने को मिला है। यदि हम रेडमी नोट 9 से पहले के भाई-बहनों को देखें तो Redmi Note 9 को आदर्श रूप से रुपये में 9,999 रुपये शुरू होना चाहिए था। हालांकि कंपनी ने ऊपर बताए कारणों से इस फोन को 11,999 रुपये में लॉन्च किया है। ऐसे में तंग बजट वाले ग्राहकों के पास प्रीमियम फोन के लिए भुगतान करने या अन्य ब्रांडों को देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इसी वजह से अब कंपनी ने Redmi 9 Prime को लॉन्च किया है, जो 9,999 रुपये से शुरू होता है और MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ आता है। क्या रेडमी 9 प्राइम अपनी कीमत के हिसाब से अच्छा मूल्य दे सकता है? हमें Redmi 9 Prime के साथ कुछ समय बिताने को मिला और यहां हम इस फोन के लेकर अपनी शुरुआती राय देने जा रहे हैं।

Redmi 9 Prime बदले हुए नाम के साथ Redmi 9 के ग्लोबल मॉडल के समान प्रतीत होता है। Redmi 9 Prime में 6.53-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलता, जिसमें सबसे ऊपर की ओर एक नॉच शामिल है। फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले रेडमी 9 प्राइम के लिए एक बड़ा लाभ है, क्योंकि इस कीमत पर अधिकांश प्रतियोगिता एचडी+ डिस्प्ले दे रहे हैं। पैनल के चारों ओर के बेजल्स मोटे हैं, लेकिन इस कीमत को देखते हुए, इतना समझौता बुरा नहीं है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है, जो कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फोन को हल्की खरोंच से बचा सकता है।


Xiaomi ने डिवाइस के दायीं ओर सभी बटन सेट किए हैं और इन तक पहुंचना आसान है। सिम ट्रे बायीं ओर है और इसमें दो नैनो-सिम स्लॉट और एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का विकल्प मिलता है। आपको टॉप पर एक IR emitter भी मिलता है। रेडमी 9 प्राइम में नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन, स्पीकर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलता है।

Xiaomi ने Redmi 9 Prime में 5,020mAh की बैटरी दी है। यह Redmi Note 9 (रिव्यू) और Redmi Note 9 Pro (रिव्यू) के समान क्षमता है। हम नोट 9 सीरीज़ को रिव्यू कर चुके हैं, इसलिए उम्मीद करते हैं कि प्राइम की बैटरी से भी सभ्य बैकअप मिले। हालांकि नकारात्मक पक्ष यह है कि रेडमी 9 प्राइम का वज़न 198 ग्राम है। आप थोड़ी देर के लिए फोन का उपयोग करने के बाद उसे नोटिस करने लगते हैं। Xiaomi का कहना है कि रेडमी 9 प्राइम 18W फास्ट चार्जिंग में सक्षम है, लेकिन कंपनी आपको बॉक्स में 10W चार्जर देती है। साथ आने वाले चार्जर और बैटरी की क्षमता को देखते हुए, हमें लगता है कि Redmi 9 Prime को चार्ज होने में लंबा समय लगेगा।

बैक पैनल में Redmi 8 की तरह ही टेक्सचर्ड फिनिश है। ऊपरी रियर पर कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एक गोलाकार पैच है, जिसमें स्मूथ फिनिश है। यह डिज़ाइन काफी हद तक Poco X2 से मेल खाता है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमकदार फिनिश है। Redmi 9 Prime चार रंगों में उपलब्ध है - मैटे ब्लैक, मिंट ग्रीन, स्पेस ब्लू और सनराइज फ्लेयर। हमारे पास मैट ब्लैक वेरिएंट है।

Redmi 9 Prime में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है। उनके नीचे कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस सेटअप ने हमें Redmi Note 8 Pro की याद दिला दी। इस फोन के सेटअप में Xiaomi ने 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल, 5-मेगापिक्सल मैक्रो और 2-मेगापिक्सल डेप्थ के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।

रेडमी 9 प्राइम को पावर देने के लिए Xiaomi ने MediaTek Helio G80 चिपसेट को चुना है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें दो कॉर्टेक्स-ए75 कोर और छह कॉर्टेक्स-ए55 कोर हैं। स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है - 64 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी रैम। इनकी कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है। हमारे पास हाई-एंड मॉडल है।
 
redmi

Xiaomi ने रेडमी 9 प्राइम को MIUI 11 के साथ लॉन्च किया है। यह कस्टम स्किन एंड्रॉयड 10 पर आधारित है और हमारी यूनिट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच चला रही थी। पहले से बहुत सारे ब्लॉटवेयर इंस्टॉल आते हैं, जैसे GetApps, जो शुरुआती सेटअप प्रक्रिया के दौरान कई अन्य ऐप्स को इंस्टॉल करने का सुझाव देता है। हालांकि, सुझावों को खारिज करने के बाद भी, हमें Rummy King, Zili, Mi Pay, Mi Credit, Amazon Shopping, Facebook, WPS Office और कुछ गेम्स डिवाइस में पहले से इंस्टॉल मिलें। हालांकि भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित कोई भी ऐप इस लिस्ट में नहीं है।

इंटरफेस बहुत समान है, जो हमने अन्य Xiaomi स्मार्टफोन पर उपयोग किया है और यदि आप शाओमी के किसी फोन से अपग्रेड कर रहे हैं तो आपको इसे इस्तेमाल करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जब तक हम Redmi 9 Prime को हमारे बेंचमार्क और इन-डेप्थ टेस्टिंग में आज़मा नहीं लेते, हम इसके कैमरा और परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करने से फिलहाल बचेंगे। Redmi 9 Prime के रिव्यू के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। तब तक के लिए आप Gadgets 360 और Gadgets 360 Hindi के साथ बने रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »