TikTok, UC Browser, Likee सहित 59 चीनी ऐप्स बैन, केंद्र सरकार का फैसला

सरकार द्वारा बैन किए गए ये चीनी ऐप्स सिर्फ इंटरटेनमेंट कैटेगरी के नहीं हैं। इनमें चैट ऐप्स, टूल ऐप्स और कुछ गेम्स भी शामिल हैं।

TikTok, UC Browser, Likee सहित 59 चीनी ऐप्स बैन, केंद्र सरकार का फैसला
ख़ास बातें
  • ऐप्स से भारत की संप्रुभता और एकता को एक तरह का खतरा
  • WeChat, Shareit भी हुए बैन
  • चीन से सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच ये फैसला
विज्ञापन
भारत सरकार ने TikTok सहित 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला किया है। इन ऐप्स में Shareit, UC Browser और WeChat शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि केंद्र सरकार द्वारा बैन किए गए सारे ऐप्स चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए हैं। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इन ऐप्स से भारत की संप्रुभता और एकता को एक तरह का खतरा है। ऐसे में यह फैसला लिया गया है।

अब आपके मन में भी सवाल होगा कि वो 59 ऐप्स कौन-कौन से हैं? बता दें कि सरकार द्वारा बैन किए गए ये चीनी ऐप्स सिर्फ इंटरटेनमेंट कैटेगरी के नहीं हैं। इनमें चैट ऐप्स, टूल ऐप्स और कुछ गेम्स भी शामिल हैं। फिलहाल, यह समझ पाना मुश्किल है कि सरकार ने किस आधार पर इन ऐप्स का चयन किया।
 

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्रालय ने इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69 और आईटी रूल्स 2008 के प्रोविज़न के तहत बैन किया है। यह फैसला इन ऐप्स को भारत की संप्रुभता, एकता, सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को लेकर खतरा मानते हुए किया गया है।

अगर इन 59 ऐप्स पर गौर करें तो साफ है कि ये सारे चीनी ऐप्स हैं। TikTok के अलावा इस लिस्ट में Shein का नाम है जो एक ऑनलाइन फैशन रिटेल, ट्रांसफर व फाइल मैनेज करने वाले शेयरइट व ईएस फाइल एक्सप्लोरर ऐप, Helo और Likee जैसे सोशल मीडिया ऐप और यूसी ब्राउज़र जैसे लोकप्रिय ब्राउज़र ऐप्स हैं। इन सभी ऐप्स को बैन कर दिया गया है।

चौंकाने वाली बात यह भी है कि इनमें से कुछ कंपनियों ने कोविड 19 महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में बड़ी रकम भी दान दी है। TikTok को ही ले लीजिए। इस कंपनी ने 30 करोड़ डोनेट किया है। वहीं, Xiaomi ने 10 करोड़ का योगदान दिया है, जबकि इस प्लेटफॉर्म के दो ऐप्स बैन किए गए हैं।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि सरकार के इस फैसले को कैसे अमल में लाया जाएगा। क्या इन 59 ऐप्स को ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले से हटा लिया जाएगा? उन यूज़र्स का क्या होगा जिनके फोन में पहले से ये ऐप इंस्टॉल हैं। या फिर इन ऐप्स को सर्वर एक्सेस पर रोक लगा दी जाएगी।

TikTok को पहले भी भारत में बैन किया जा चुका है। हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद इसे दोनों प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया था। हालांकि, बाद में इसपर से पाबंदी हटा ली गई थी।

इन ऐप्स को बैन करने के फैसले को इन दिनों लद्दाख की सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। इन दिनों चीन-विरोधी भावनाएं भी उफान पर हैं। Oppo जैसी कंपनी को इस वजह से अपने एक फोन के लॉन्च इवेंट को रद्द करना पड़ा था।

लेकिन यह तो साफ है कि इन लोकप्रिय चीनी ऐप्स पर बैन लग जाने के बाद चुनिंदा भारतीय ऐप्स के लिए खजाने की चाबी हाथ लग जाने जैसा है। अब टिकटॉक के जवाब में उतारे गए Mitron और Chingari ऐप्स को ही ले लीजिए। इन प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ना तय है।

 

59 Chinese Apps Banned by Government

  1. TikTok
  2.  Shareit
  3.     Kwai
  4.     UC Browser
  5.     Baidu map
  6.     Shein
  7.     Clash of Kings
  8.     DU battery saver
  9.     Helo
  10.     Likee
  11.     YouCam makeup
  12.     Mi Community
  13.     CM Browers
  14.     Virus Cleaner
  15.     APUS Browser
  16.     ROMWE
  17.     Club Factory
  18.     Newsdog
  19.     Beutry Plus
  20.     WeChat
  21.     UC News
  22.     QQ Mail
  23.     Weibo
  24.     Xender
  25.     QQ Music
  26.     QQ Newsfeed
  27.     Bigo Live
  28.     SelfieCity
  29.     Mail Master
  30.     Parallel Space
  31.     Mi Video Call — Xiaomi
  32.     WeSync
  33.     ES File Explorer
  34.     Viva Video — QU Video Inc
  35.     Meitu
  36.     Vigo Video
  37.     New Video Status
  38.     DU Recorder
  39.     Vault- Hide
  40.     Cache Cleaner DU App studio
  41.     DU Cleaner
  42.     DU Browser
  43.     Hago Play With New Friends
  44.     Cam Scanner
  45.     Clean Master — Cheetah Mobile
  46.     Wonder Camera
  47.     Photo Wonder
  48.     QQ Player
  49.     We Meet
  50.     Sweet Selfie
  51.     Baidu Translate
  52.     Vmate
  53.     QQ International
  54.     QQ Security Center
  55.     QQ Launcher
  56.     U Video
  57.     V fly Status Video
  58.     Mobile Legends
  59.     DU Privacy

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, SHAREit, UC Browser, WeChat
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बढ़ी मुश्किल, चीन में iPhone की सेल्स 19 प्रतिशत घटी
  2. WhatsApp पर बिना इंटरनेट के शेयर कर सकेंगे बड़ी फाइल्स, जानें क्या है 'नियरबाय फाइल-शेयरिंग'?
  3. 323 Km की रेंज वाली नई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. टेस्ला को बड़ा झटका, प्रॉफिट 50 प्रतिशत से ज्यादा घटा
  5. iQoo Z9 सीरीज 6,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. HMD ने लॉन्च किए Pulse, Pulse Pro और Pulse+, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. टेस्ला अगले वर्ष शुरू कर सकती है Optimus रोबोट्स की बिक्री
  8. Infinix GT 20 Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, 5,000mAh बैटरी होने की संभावना
  9. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin और Ether में मामूली नुकसान
  10. Apple ने घटाया Vision Pro का प्रोडक्शन, डिमांड में हुई कमी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »