Red Magic 10 Pro में होगा फुल स्क्रीन 1.5K BOE OLED डिस्प्ले 

Red Magic 10 Pro और Red Magic 10 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

Red Magic 10 Pro में होगा फुल स्क्रीन 1.5K BOE OLED डिस्प्ले 

इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Red Magic 10 Pro और Red Magic 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं
  • Red Magic 10 Pro नई Wukong स्क्रीन के साथ पहला स्मार्टफोन होगा
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Nubia की Red Magic 10 Pro सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Red Magic 10 Pro और Red Magic 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ की जगह ले सकते हैं। 

Nubia ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Red Magic 10 Pro का टीजर दिया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फुल स्क्रीन BOE OLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा। यह नई Wukong स्क्रीन वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्क्रीन को BOE के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। Red Magic 10 Pro को 13 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन उपलब्ध है। Red Magic 10 Pro और Red Magic 10 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया था। इन स्मार्टफोन्स में 24 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ का फुल HD+ डिस्प्ले 6.9 इंच (1,116 x 2,480 पिक्सल) का है। 

देश में की मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान बरकरार है। मार्केट रिसर्ट फर्म Counterpoint की मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वॉल्यूम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह एक तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सैमसग की इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने अपने मिड-रेंज और A सीरीज के अफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन्स में Galaxy AI को जोड़ा है। इस मार्केट में iPhone बनाने वाली Apple का 21.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। कंपनी को iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की अधिक डिमांड का फायदा मिला है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1116x2480 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1116x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »