Nubia Red Magic 9 Pro हुआ 50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Red Magic 9 Pro में 6.8 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 960Hz तक टच रिस्पॉन्स है।

Nubia Red Magic 9 Pro हुआ 50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Red Magic

Red Magic 9 Pro में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Red Magic 9 Pro में 6.8 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Red Magic 9 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Red Magic 9 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Nubia ने बीते महीने चीन में Nubia Red Magic 9 Pro लॉन्च किया था। आज ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। यहां हम आपको Red Magic 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Red Magic 9 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Red Magic 9 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले स्लीट वेरिएंट की कीमत $649 (लगभग 53,984 रुपये) है। वहीं 16GB RAM+512GB स्टोरेज वाले स्नोफॉल और साइक्लोन वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 66,461 रुपये) है। Red Magic 9 Pro स्मार्टफोन 27 दिसंबर, 2023 से ग्लोबल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 3 जनवरी, 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नूबिया रेड मैजिक 9 प्रो तीन कलर ऑप्शन स्लीट (ब्लैक), स्नोफॉल (सिल्वर) और साइक्लोन (ट्रांसपेरेंट) में उपलब्ध है।


Red Magic 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Red Magic 9 Pro में 6.8 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 960Hz तक टच रिस्पॉन्स है। यह 10-बिट कलर डेप्थ के साथ वाइब्रेंट विजुअल्स प्रदान करता है, जिसमें 100% DCI-P3 कलर गेमट और 1600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 750 जीपीयू से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Redmagic OS 9.0 पर काम करता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Red Magic 9 Pro के रियर में सैमसंग GN5 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सैमसंग JN1 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ऑडियो सेटअप के मामल में 3 माइक्रोफोन के साथ, ड्यूल 1115K स्पीकर और DTS:X अल्ट्रा सपोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.98 मिमी, चौड़ाई 76.35 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 229 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  ड्यूल सिम कार्ड, 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.4, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1116x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »