Realme GT 7 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

हाल ही में Realme ने भारत में Narzo N65 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है

Realme GT 7 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष चीन में GT 5 Pro को लाया गया था
  • इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है
  • Realme GT 7 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 SoC हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने पिछले सप्ताह देश में GT 6T को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 7+ Gen 3 दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी की GT सीरीज ने देश में वापसी की थी। कंपनी के GT 7 Pro को भी जल्द देश में लाया जा सकता है। 

Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Chase Xu ने एक यूजर के भारत में GT 5 Pro को लॉन्च नहीं करने की वजह पूछने पर बताया कि कंपनी जल्द ही GT 7 Pro को देश में पेश करेगी। पिछले वर्ष चीन में GT 5 Pro को लाया गया था। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। Realme GT 7 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 SoC हो सकता है। 

हाल ही में Realme ने भारत में Narzo N65 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। यह Amber Gold और Deep Green कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी। 

इस स्मार्टफोन को खरीदने पर Realme की ओर से 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी बिक्री 31 मई को शुरू होगी। डुअल सिम (नैनो) वाले Narzo N65 5G में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 5G SoC 6 GB तक के RAM के साथ है। 

इसके डायनैमिक RAM फीचर के साथ इसकी मेमोरी को 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 128 GB की स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »