Realme के GT 7 Pro के लिए शुरू होंगे प्री-ऑर्डर, 26 नवंबर को लॉन्च

GT 7 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB तक के LPDDR5X RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है

Realme के GT 7 Pro के लिए शुरू होंगे प्री-ऑर्डर, 26 नवंबर को लॉन्च

इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इसके लिए प्री-ऑर्डर 18 नवंबर से Amazon और ऑफलाइन चैनल्स पर दिए जा सकेंगे
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO 8T कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
  • GT 7 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 7 Pro अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर 18 नवंबर से ई-कॉमर्स साइट Amazon और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए उपलब्ध होंगे। यह क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल है। 

इस महीने की शुरुआत में GT 7 Pro को चीन में पेश किया गया था। कंपनी ने बताया कि इसके लिए प्री-ऑर्डर एमेजॉन पर 1,000 रुपये का भुगतान कर किए जा सकते हैं। इस पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके साथ  एक वर्ष की स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंस और एक वर्ष की अतिरिक्त वॉरंटी मिलेगी। चीन में इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 3,699 युआन (लगभग 44,000 रुपये) और 4,799 युआन (लगभग 57,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO 8T कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

GT 7 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB तक के LPDDR5X RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन वर्ष के OS अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड देने की पेशकश की है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। GT 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

हाल ही में Realme ने प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया था। इसे 320 W SuperSonic Charge कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.5 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की थी।  इस बैटरी को फोल्ड किया जा सकता है और इस वजह से यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल हो सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • कमियां
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »