iPhone 14 Pro का यह फीचर मिलेगा Realme स्मार्टफोन में, कंपनी मांग रही है आइडिया

Xiaomi China के राष्ट्रपति लू वेइबिंग (Lu Weibing) ने हाल ही में यूजर्स से पूछा था कि क्या वे कंपनी के हैंडसेट पर "स्मार्ट आइलैंड" फीचर को देखना चाहते हैं।

iPhone 14 Pro का यह फीचर मिलेगा Realme स्मार्टफोन में, कंपनी मांग रही है आइडिया

Realme ने अपने कम्युनिटी फोरम पर 'Realme Island - Creators Challenge' कॉन्टेस्ट शुरू किया है

ख़ास बातें
  • Realme ने Apple के 'Dynamic Island' जैसे फीचर लाने के लिए मांगा सुझाव
  • कंपनी ने शुरू किया Realme Island - Creators Challenge
  • बेस्ट आइडिया के ऊपर कंपनी के UI डेवलपर करेंगे काम
विज्ञापन
Realme अपने स्मार्टफोन में Apple के डायनामिक आइलैंड के समान एक फीचर देने वाली है। इसकी जानकारी लेटेस्ट कम्युनिटी पोस्ट से मिली है, जो ऐप्पल के 7 सितंबर को हुए 'फार आउट' इवेंट के बाद शेयर किया गया है। ऐप्पल ने डायनामिक आइलैंड फीचर को अपनी लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज के महंगे Pro और Pro Max मॉडल में शामिल किया है। Realme ने अपने यूजर्स से अपने स्मार्टफोन्स पर इसी तरह का डिजाइन अपनाने के बारे में सुझाव मांगा है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने रियलमी फोन पर डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर को जारी करने के संबंध में आइडिया इकट्ठा करने के लिए 'Realme Island - Creators Challenge' नाम की एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। Apple अपने iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर नोटिफिकेशन और एक्टिविटी को प्रदर्शित करने के लिए नए कैमरे और फेस आईडी कटआउट एरिया का उपयोग करती है।

Realme ने अपने कम्युनिटी फोरम पर 'Realme Island - Creators Challenge' कॉन्टेस्ट शुरू किया है, जिसमें फैंस से आइडिया लिए जा रहे हैं कि कंपनी Realme डिवाइस पर डायनेमिक आइलैंड जैसा फीचर कैसे लागू कर सकती है। कंपनी का दावा है कि प्रस्तावित सॉफ्टवेयर फीचर कैमरा कटआउट को मल्टीफंक्शनल फीचर में बदल देगा। Realme के अनुसार, कैमरा होल के आसपास का UI आने वाले फोन कॉल, अलर्ट, नोटिफिकेशन आदि को दिखाएगा।

इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के इच्छुक यूजर्स आधिकारिक ग्लोबल कम्युनिटी पेज पर जाकर इसमें भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले फोटो, GIF या टेक्स्ट पोस्ट कर सकते हैं, जिसमें बताया गया हो कि संभावित Realme Island कैसा दिखेगा और काम करेगा। रियलमी “उनकी मौलिकता, व्यापकता और व्यवहार्यता” के आधार पर तीन बेस्ट आइडियो को चुनेगी और अपने आधिकारिक फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोल चलाएगी। Realme ने पुष्टि की है कि पोल में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले आइडियो को कंपनी के UI डेवलपर्स द्वारा चुना जाएगा।

कॉन्टेस्ट के लिए एंट्री 21 सितंबर तक जमा की जा सकती हैं और संबंधित वोटिंग 22 सितंबर को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव होगा। सबसे अधिक वोट किए गए आइडियो को 24 सितंबर को प्रदर्शित किया जाएगा।

Realme अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो अपने Android स्मार्टफोन्स पर डायनामिक आइलैंड फीचर को कॉपी करना चाहती है। Xiaomi China के राष्ट्रपति लू वेइबिंग (Lu Weibing) ने हाल ही में यूजर्स से पूछा था कि क्या वे कंपनी के हैंडसेट पर "स्मार्ट आइलैंड" फीचर को देखना चाहते हैं। नए iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max पर पेश किया गया Dynamic Island फीचर नोटिफिकेशन और एक्टिविटी को कैमरा कटआउट के आसपास के एरिया में मिनिमाइज करता है और यहां नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल सहित कई एक्टिविटी लाइव दिखाई देती हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »