12GB रैम 5000mAh बैटरी वाली Realme 10 Pro सीरीज की पहली सेल में मिनटों में बिके 2 लाख फोन

कंपनी ने मैसेजिंग सर्विस Weibo पर नई सीरीज की पहली सेल में बिक्री दो लाख यूनिट होने की जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 21:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं
  • इसे पिछले सप्ताह चीन में लॉन्च किया गया था
  • इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स को 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा

Realme 10 Pro+ और Realme 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस भारत में फ्लिपकार्ट पर दिए गए हैं

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme ने Realme 10 Pro सीरीज की पहली सेल में गुरुवार को दो लाख हैंडसेट बेचने की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने यह सीरीज पिछले सप्ताह चीन में लॉन्च की थी। हालांकि, इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन के वेरिएंट्स के अनुसार बिक्री के आंकड़े नहीं बताए गए हैं। 

कंपनी ने मैसेजिंग सर्विस  Weibo पर नई सीरीज की पहली सेल में बिक्री दो लाख यूनिट होने की जानकारी दी है। Realme 10 Pro और 10 Pro+ को  8GB + 256GB और 12GB + 256GB RAM स्टोरेज के वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 10 Pro+ एक अतिरिक्त 8GB + 128GB ऑप्शन में भी है। ये दोनों स्मार्टफोन Realme 9 Pro and Pro+ की जगह लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि 10 Pro सीरीज को 8 दिसंबर को इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस है। 

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने भारत में Realme 10 Pro+ 5G और Realme 10 Pro 5G के लॉन्च से पहले इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन टीज किए हैं। फ्लिपकार्ट का दावा है कि Realme 10 Pro+ 5G देश में MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस होने वाला पहला फोन होगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले है। लॉन्च के बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक किया जा सकता है। चीन में Realme 10 Pro+ के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,699 यानी लगभग 19,500 रुपये और Realme 10 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,599 यानी लगभग 18,500 रुपये है। 

Realme 10 Pro+ और Realme 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस भारत में चाइनीज वेरिएंट्स जैसे हो सकते हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4 पर काम कर सकते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो Realme 10 Pro+ 5G में MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है, वहीं Realme 10 Pro 5G में Snapdragon 695 5G SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी को इन स्मार्टफोन्स से बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से स्मार्टफोन का ग्लोबल मार्केट इस वर्ष घट सकता है।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • Bad
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Camera, Processor, Realme, Market, Lens, Display, charging, Launch, Battery, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  4. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  3. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  4. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  5. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  6. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  7. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  8. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  9. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  10. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.