• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

UIDAI द्वारा जारी Aadhaar एक पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर काम करने वाला दस्तावेज है।

Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक,  फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

Photo Credit: Gadgets 360

आधार का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।

ख़ास बातें
  • Aadhaar एक पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर काम करने वाला दस्तावेज है।
  • आधार यूजर्स अपने आधार नंबर के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • आधार में आधार लॉक/अनलॉक नामक एक फीचर आता है।
विज्ञापन

UIDAI द्वारा जारी Aadhaar एक पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर काम करने वाला दस्तावेज है। आधार में आधार लॉक/अनलॉक नामक एक फीचर आता है, जिससे यूजर्स अपने आधार नंबर के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं। आज के समय में डाटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी सभी यूजर्स के लिए जरूरी है। आधार नंबर की सिक्योरिटी के मजबूत करने और नागरिकों को कंट्रोल प्रदान करने के लिए UIDAI आधार नंबर (UID) को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आधार के कुछ फंक्शन प्रतिबंधित हो जाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। Aadhaar नंबर धारक UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप के जरिए अपना आधार (UID) लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने से आधार यूजर्स बायोमेट्रिक्स, डेमोग्राफिक्स  और ओटीपी के लिए UID, UID टोकन और VID का उपयोग करके ऑथेंटिकेशन नहीं कर सकते हैं।

अपने Aadhaar कार्ड कैसे करें लॉक

UIDAI वेबसाइट के जरिए:
सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
उसके बाद माय आधार सेक्शन के अंदर आधार लॉक और अनलॉक सर्विस पर क्लिक करना है।
फिर UID लॉक का चयन करना है और अपना UID नंबर, पूरा नाम और पिन कोड दर्ज करना है।
आप एसएमएस के जरिए ओटीपी का चयन कर सकते हैं या mAadhaar ऐप के जरिए जनरेट किया गया टाइम बेस्ड ओटीपी उपयोग कर सकते हैं।
अब प्राप्त हुए ओटीपी या TOTP को दर्ज करना है और रिक्वेस्ट सबमिट करनी है।
लॉक होने पर आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।

mAadhaar ऐप के जरिए:
सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करना है और इंस्टॉल करना है।
अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके mAadhaar ऐप में लॉग इन करना है।
फिर आपको "सर्विस" सेक्शन पर जाना है और "आधार लॉक/अनलॉक" का चयन करना है।
"आधार लॉक" का चयन करना है और स्क्रीन पर दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करना है। वेरिफिकेशन के लिए आपको अपना आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना पड़ सकता है।

Aadhaar कैसे करें अनलॉक:
UID अनलॉक करने के लिए आधार यूजर्स के पास लेटेस्ट 16 डिजिट का VID होना चाहिए। अगर आधार नंबर यूजर्स अपना 16 डिजिट का VID भूल गए हैं तो एसएमएस सर्विस के जरिए लेटेस्ट VID पा सकते हैं।
UID अनलॉक करने के लिए आधार यूजर्स UIDAI की वेबसाइट पर जाना है और अनलॉक ऑप्शन का चयन करना है।
लेटेस्ट VID और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है या TOTP का चयन करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
आपका UID पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »