Xiaomi ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A55 और Poco F7 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Redmi/Samsung/Poco F7 5G
Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G
Xiaomi ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A55 और Poco F7 5G से हो रहा है। Redmi Note 15 Pro+ 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट से लैस है। Poco F7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में Exynos 1480 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Redmi Note 15 Pro+ 5G, Samsung Galaxy A55 और Poco F7 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं Poco F7 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy A55 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं Poco F7 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 बेस्ड पर HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है।
प्रोसेसर
Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर है। वहीं Poco F7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर आता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Redmi Note 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Poco F7 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A55 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
Redmi Note 15 Pro+ 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Poco F7 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco F7 5G में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi Note 15 Pro+ 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं Poco F7 5G में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकिSamsung Galaxy A55 5G में एनएफसी, 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब