5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा Realme 10 Pro 5G फोन Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर के बाद 1,999 रुपये में

Realme 10 Pro+ 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा Realme 10 Pro 5G फोन Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर के बाद 1,999 रुपये में

Photo Credit: Flipkart

Realme 10 Pro+ 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।

ख़ास बातें
  • Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है
  • Realme 10 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर है
विज्ञापन
Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन को Flipkart से अट्रैक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप कोई 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन पर आपको Flipkart में कई ऑफर भी मिल जाएंगे। हम आपको Realme 10 Pro 5G पर मिल रहे ऑफर, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी मुहैया करवा रहे हैं।
 

Realme 10 Pro+ 5G की भारत में कीमत

Realme 10 Pro+ 5G फोन Flipkart पर 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 18,999 रुपये पर लिस्ट है। फोन का एक 8GB रैम वेरिएंट भी मिल रहा है। इस फोन पर कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट का ऑफ मिल रहा है। इसके अलावा फोन को 659 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 17 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि यह कीमत एक्सचेंज होने वाली फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आपको फोन पर फुल एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आप फोन को 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं।  
 

Realme 10 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस

Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10 बिट कलर्स, 800 निट्स ब्राइटनेस और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और सेंट्रल में पंच होल है।

Realme 10 Pro+ 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है, जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।

Realme 10 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए आपको डेडिकेटिड स्लॉट मिल जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • कमियां
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »