अमेजन पर Nothing Phone 3a Lite 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Nothing
Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Nothing ने बीते साल Phone 3a Lite 5G लॉन्च किया था जो कि फरवरी, 2026 में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अमेजन पर इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का जबरदस्त लाभ मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक पुराना या मौजूदा फोन देकर अतिरिक्त बचत का लाभ भी पा सकते हैं। यहां हम आपको Nothing Phone 3a Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Nothing Phone 3a Lite 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,798 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,798 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 18,800 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।
Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा