• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्च प्राइस से Rs 7 हजार सस्ता मिल रहा है 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन!

लॉन्च प्राइस से Rs 7 हजार सस्ता मिल रहा है 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन!

Flipkart Mobile Bonanza सेल 14 नवंबर तक चलने वाली है। इस सेल में Realme GT Neo 3T को खरीदे का प्लान है तो बेहद कम दामों पर यह स्मार्टफोन उपलब्ध होगा।

लॉन्च प्राइस से Rs 7 हजार सस्ता मिल रहा है 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme GT Neo 3T स्मार्टफोन!

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 3T में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Flipkart Mobile Bonanza सेल 14 नवंबर तक चलने वाली है।
  • Realme GT Neo 3T को खरीदे का प्लान है तो यह सस्ते में आपको हो सकता है।
  • Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Flipkart Mobile Bonanza सेल 14 नवंबर तक चलने वाली है। इस सेल में Realme GT Neo 3T को खरीदे का प्लान है तो बेहद कम दामों पर यह स्मार्टफोन उपलब्ध होगा। 64MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला रियलमी जीटी नियो 3टी एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है। आइए Realme GT Neo 3T पर डील्स और फीचर्स दोनों के बारे में जानते हैं।
 

Realme GT Neo 3T पर ऑफर:


Realme GT Neo 3T के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, लेकिन 28 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1000 रुपये तक छूट मिल सकती है। Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। वहीं एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 2 हजार रुपये तक बचत भी हो सकती है।  हालांकि यह फोन 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था तो उसके हिसाब से यह फोन बिना किसी ऑफर के 5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है, वहीं आप बैंक ऑफर लगाते हैं तो 2 हजार रुपये तक की और बचत कर सकते हैं, जिससे यह फोन 7 हजार तक सस्ता हो जाता है।
 

एक्सचेंज ऑफर से Realme GT Neo 3T खरीदें:


एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 17,500 रुपये तक बचत हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर प्रभावी कीमत 7,499 रुपये तक हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर में आपको लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपको पहले अपना पिन कोड दर्ज करके यह चेक करना होगा कि यह आफर आपके एरिया में उपलब्ध है या नहीं। वहीं एक्सचेंज ऑफर का लाभ पूरी तरह से एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर आप लगाते हैं या नहीं यह आप पर निर्भर करता है।
 

ईएमआई पर Realme GT Neo 3T:


Realme GT Neo 3T को 867 रुपये की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है।
 

Realme GT Neo 3T के स्पेसिफिकेशंस:


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme GT Neo 3T में 6.62 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 से लैस है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »