• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme की पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

Realme की पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें राउंड कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा रिंग्स और एक रेक्टैंगुलर यूनिट दिख रही है, जो पेरिस्कोप जूम कैमरा हो सकता है

Realme की पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है

ख़ास बातें
  • यह Realme GT 5 Pro या एक मिड-रेंज का स्मार्टफोन हो सकता है
  • कंपनी ने नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है
  • इसमें फोटोग्राफी के लिए बेहतर कैपेबिलिटी होने की संभावना है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme जल्द ही पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह Realme GT 5 Pro या एक मिड-रेंज का स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Realme GT 5av को लॉन्च किया था। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि स्मार्टफोन इस वर्ष लाया जाएगा या नहीं। 

कंपनी ने नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें राउंड कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा रिंग्स और एक रेक्टैंगुलर यूनिट दिख रही है, जो पेरिस्कोप जूम कैमरा हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि Realme एक अधिक पावरफुल डिवाइस पर कार्य कर रही है। यह कंपनी का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि Realme एक मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए बेहतर कैपेबिलिटी होने की संभावना है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की पिछले सप्ताह लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज के iPhone 15 Pro Max में कंपनी ने पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया है। इस महीने की शुरुआत में Realme ने Narzo 60x  को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा  है। Realme Narzo 60x के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये है और 6 GB + 128 GB का 14,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Realme Narzo 60x में 6.72 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ 5G दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी दी गई है 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन के मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »