• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ सकती है भारत की हिस्सेदारी

iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ सकती है भारत की हिस्सेदारी

देश में जुलाई से दिसंबर के बीच स्मार्टफोन की सभी सेल्स में कंपनी की हिस्सेदारी सात प्रतिशत की हो सकती है। यह इस वर्ष की पहली छमाही में लगभग पांच प्रतिशत की थी

iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max से स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ सकती है भारत की हिस्सेदारी
ख़ास बातें
  • एपल के लिए भारत ग्रोथ के अगले बड़े डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है
  • iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल्स की डिलीवरी में कुछ देरी होगी
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone 15 Pro और Pro Max के साथ हिस्सेदारी बढ़ने की संभावना है। देश में जुलाई से दिसंबर के बीच स्मार्टफोन की सभी सेल्स में कंपनी की हिस्सेदारी सात प्रतिशत की हो सकती है। यह इस वर्ष की पहली छमाही में लगभग पांच प्रतिशत की थी। 

एपल के लिए भारत ग्रोथ के अगले बड़े डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। चीन में डिमांड कमजोर होने और रेगुलेटरी दबाव की वजह से कंपनी के सप्लायर्स भी देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रहे हैं। एपल के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल्स के लिए देश में अगले महीने के अंत तक इंतजार करना होगा। अमेरिका और चीन में भी इन स्मार्टफोन्स की डिलीवरी में देरी हो सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint का अनुमान है कि iPhone 15 Pro और Pro Max की देश में चौथी तिमाही में शिपमेंट्स में आईफोन 15 की कुल शिपमेंट्स में लगभग 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी। 

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म IDC की रिसर्च डायरेक्टर, Nabila Popal ने बताया, "भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ा है। यह चार वर्ष पहले कुल मार्केट के 0.8 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष की पहली छमाही में 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसमें एपल का बड़ा योगदान है।" देश में 800 डॉलर से अधिक प्राइस वाले स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एपल सबसे बड़ी कंपनी है। IDC के डेटा के अनुसार, पहली छमाही में इस सेगमेंट में एपल की 67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 

आईफोन की नई सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में भी iPhone 15 और iPhone 15 Plus के समान USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट A16 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और अधिक पावर वाला है। एपल ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना तैयारी की है। हाल ही में कंपनी ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने देश में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें
  2. Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  3. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  4. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  5. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  6. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  9. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  10. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »