Telephoto

Telephoto - ख़बरें

  • दूरबीन जैसे खुलने वाले लेंस के साथ पेश हुआ Vivo X300 Ultra फोन, 4K 120fps पर करेगा रिकॉर्डिंग!
    MWC 2026 में Vivo ने अपने फ्लैगशिप X300 Ultra को शोकेस किया, जो प्रो फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYT 901 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जिसे Zeiss APO सर्टिफिकेशन का सपोर्ट होगा। इसके साथ 400mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra और SmallRig कैमरा केज भी पेश किए गए हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल लॉन्च का संकेत दिया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
    Honor ने UAE मार्केट में Magic 8 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी AI इमेजिंग, बैटरी परफॉर्मेंस और नई 5.5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है। फोन में 6.71-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, और 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps सपोर्ट मौजूद है। Magic 8 Pro को तीन रंगों और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। प्री-ऑर्डर पर कंपनी Watch5 Ultra और VIP Care+ जैसी आकर्षक सुविधाएँ दे रही है। कीमत AED 3,999 से शुरू होती है।
  • धांसू कैमरा फोन Vivo X200 Ultra लॉन्च होगा Snapdragon 8 Elite, 6000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले के साथ!
    Vivo X200 Ultra का लॉन्च 21 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने वाला है। इसके फ्रंट में 2K डिस्प्ले मिलने वाला है जो कि Zeiss Master Color डिस्प्ले होगा। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन की बॉडी की मोटाई 8.69mm बताई गई है। फोन रेड, ब्लैक, और सिल्वर शेड्स में पेश किया जा सकता है। फोन IP68/69 रेटिंग से भी लैस होगा।
  • Vivo X200 Ultra में होगा सबसे धांसू कैमरा! टेस्ट यूनिट से हुआ खुलासा
    Vivo X200 Ultra अप्रैल में चीन की स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao की ओर से फोन के बारे में अहम जानकारी दी गई है। कैमरा हार्डवेयर के मामले में कंपनी बड़ी छलांग लगाने वाली है। फोन में एडवांस्ड टेलीफोटो सिस्टम देखने को मिल सकता है, और अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड लेंस भी आ सकता है।
  • Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में होगा मैक्रो कैमरा! किस काम आएगा? जानें
    Oppo Find N5 का इंतजार फरवरी में खत्‍म हो जाएगा। इस फोल्‍डेबल फोन को कई खूबियों के साथ लाने की तैयारी है। टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Find N5 में अल्‍ट्रा-थिन फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इनर डिस्‍प्‍ले के अलावा एक आउटर डिस्‍प्‍ले भी होगा। टिप्‍सटर का कहना है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।
  • Redmi K90 Pro में होगा 50MP पेर‍िस्‍कोप कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर!
    शाओमी के इंडिपेंडेंट ब्रैंड रेडमी (Redmi) ने नवंबर में चीन में Redmi K80 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। यह कंपनी का पहला के-सीरीज स्‍मार्टफोन है, जिसमें टेलिफोटो कैमरा मिलता है। अब खबरें हैं कि रेडमी, टेलिफोटो कैमरा की खूबियों को Redmi K90 Pro में भी लाना चाहती है। फोन में पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने इस बारे में जानकारी जुटाई है।
  • Xiaomi 16 में मिलेगा यह धांसू कैमरा फीचर, Apple, Samsung को देगा टक्कर!
    Xiaomi 16 फोन के बारे में एक बड़ा दावा किया गया है। फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा। जिसकी मदद से फोन कमाल की जूम फोटोग्राफी भी कर सकेगा। इसकी मदद से यूजर बहुत दूर स्थित चीजों का भी क्लोज-अप शॉट ले सकता है जिसमें क्लेरिटी और डिटेल भी जबरदस्त आती है। फोन 6.36 इंच के कॉम्पेक्ट डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
  • Lava की डुअल डिस्प्ले के साथ Agni 3 के लॉन्च की तैयारी, 30,000 रुपये से कम होगा प्राइस
    इस स्मार्टफोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही रियर पैनल पर भी डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 30,000 रुपये से कम होगा। इसमें 1.5K कर्व्ड AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Agni 3 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के साथ 1.74 इंच AMOLED स्क्रीन होगी।
  • Realme की पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की पिछले सप्ताह लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज के iPhone 15 Pro Max में कंपनी ने पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »