Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी

आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ अधिक ग्राफिक्स वाला टास्क के लिए एक अलग HyperVision+ AI चिप होगा

Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल AI कैमरा यूनिट मिलेगी

ख़ास बातें
  • भारत में Realme P4s 5G को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट होगा
  • Realme P4s 5G में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का Realme P4s 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में इससे पहले Realme P4, Realme P4 Lite, Realme P4x और Realme P4 Pro 5G को पेश किया गया है। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G दिया जाएगा। 

Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Realme P4s 5G को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के टीजर से इसके लिए ग्रीन और बीज-ब्राउन कलर्स के विकल्प होने का पता चला है। Realme P4s 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में Samsung M14 डिस्प्ले 1,272 × 2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Realme ने बताया है कि इस डिस्प्ले में 6.500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल होगा और यह HDR10+ और Netflix HDR कंटेंट को सपोर्ट करेगा। 

आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ अधिक ग्राफिक्स वाला टास्क के लिए एक अलग HyperVision+ AI चिप होगा। Realme P4s 5G की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल की डुअल AI कैमरा यूनिट मिलेगी। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। 

Realme P4s 5G में 8,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस बैटरी के सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है। देश में इस वर्ष मार्च में Realme P4 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme P4 Lite 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 14 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। Realme P4 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »