Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी

भारत में Realme 16x 5G को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Glory White और Endurance Brown कलर्स के विकल्प होंगे

Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में Realme की ओर से डिवेलप किया गया Flux Engine होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा
  • Realme 16x 5G में गेमिंग के लिए भी कुछ फीचर्स होंगे
  • भारत में Realme 16x 5G को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme 16x 5G में 7,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15x की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm AirFlow वेपर चैंबर होगा। Realme 16x 5G में गेमिंग के लिए भी कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

देश में Realme की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आगामी स्मार्टफोन के लिए लैंडिंग पेज बनाए गए हैं। भारत में Realme 16x 5G को 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Glory White और Endurance Brown कलर्स के विकल्प होंगे। Realme 16x 5G में वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Realme का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 156.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और नौ घंटे तक की गेमिंग उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन में 256 GB की स्टोरेज होगी। इसमें Realme की ओर से डिवेलप किया गया Flux Engine होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इसमें गेमिंग के लिए भी कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। Realme 16x 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm AirFlow वेपर चैंबर होगा। 

इस स्मार्टफोन में गेमिंग के परफॉर्मेंस में सुधार के लिए Realme का GT बूस्ट गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन मिलेगा। Realme 16x 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। भारत में पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Realme 15X 5G में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले (1,570 × 720 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच  सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »