Realme Neo 8 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

अगले वर्ष की शुरुआत में Realme Neo 8 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में Realme GT 8 के मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2025 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo 8 में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Realme Neo 7 की जगह ले सकता है

यह Realme Neo 7 की जगह ले सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का एक नया स्मार्टफोन अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Realme Neo 8 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Realme Neo 7 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया है कि Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Realme Neo 8 में 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Advertisement

अगले वर्ष की शुरुआत में Realme Neo 8 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में Realme GT 8 के तौर पर लाया जा सकता है। Realme Neo 8 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प मिल सकते हैं। 

भारत में पिछले महीने Realme GT 8 Pro को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैम्पलिंग रेट और 2,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। Realme GT 8 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W अल्ट्रा चार्ज और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.